Online Course Ideas, Free Online Courses Ideas


अगर अपने 12वीं कर लिए है और आपको समझ नहीं आ रहा की आपको 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हे प्राप्त करके आप एक अच्छा कोर्स कर सकते हैं और अपना उज्वल भविष्य बना सकते हैं.  

टॉप 10 ऑनलाइन फ्री कोर्से जिन्हे करके आप हाई सैलरी ले सकते हैं 

1. IOS डेवलपर – स्विफ्ट 3 में रियल ऐप्स बनाना

IOS डेवलपर कोर्स आपको बेहतरीन डेवलपर, अंत्रप्रेनोर और फ्रीलांसर बनने में मदद करता है। यह कोर्स आपको सबसे बेहतरीन डेवलपमेंट स्कील सीखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपको एक सर्टिफिकेट भी देता है ताकि आप एक सर्टिफाइड सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकें।

2. इंट्रोडक्शन ऑफ़ कंप्यूटर साइंस  

अगर आप भी समस्याओं को जल्दी से और कुशलता से हल करने में सक्षम होने के लिए एल्गोरिदम सीखना चाहते हैं, तो इस फ्री कोर्स को जरूर चुनें। इसके साथ ही आप डेटा स्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और वेब डेवलपमेंट के कॉन्सेप्ट के बारे में भी सीख सकते हैं। इसे सीखने के साथ ही आपको फ्री सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

3. साइंस ऑफ वेल बीइंग

इस महामारी ने हम सब को खुश रहने के महत्व को और खुद की देखभाल करने की आवश्यकता को सिखा दिया है। आपको फ्री में इंट्रनल हैपिनेस को बढ़ाने और स्वस्थ आदतों को बनाने का कोर्स कराया जा रहा है, ऐसे में इस कोर्स को कोई क्यों नहीं करना चाहेगा। यह कोर्स न केवल आपके अंदर मौजूद कई परेशान करने वाले सवालों के जवाब पाने में मदद करेगा, बल्कि इससे आपको उन सभी लोगों के लिए कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा, जिन्हें आपकी मदद की जरूरत है। साथ ही आप ऐसा करने के लिए एक सर्टिफाइड व्यक्ति बन जाएंगे।

4. आईबीएम डेटा साइंस प्रोफेशनल सर्टिफिकेट

आईबीएम डाटा साइंस प्रोफेशनल सर्टिफिकेट एक अच्छा फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स है। यह डेटा साइंस या मशीन लर्निंग में अपके करियर बनाने के सपने को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस कोर्स में 9 डेटा साइंस कोर्स शामिल हैं, जो आपके स्किल को बढ़ाने में मदद करेगा. जैसे कि डेटा विज़ुअलाइजेशन, डेटा एनालिसिस, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम आदि। यह फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स आपको डेटा साइंस में सही पोर्टफोलियो बनाने में मदद करेगा।

5. मशीन लर्निंग

फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज में यह फ्री ऑनलाइन कोर्स आपको डेटा माइनिंग, स्टेटिकल पैटर्न रिकॉग्नाइजेशन और मशीन लर्निंग सीखाता है। इस कोर्स में आपको ऑडियो डेटाबेस माइनिंग, मेडिकल इंफॉर्मेशन और स्मार्ट रोबोट कैसे बनाएं, यह सब सीखने का मौका दे सकता है।

फ्री ऑनलाइन कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। 
  • एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTSTOEFLSAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • यदि आपने अभी तक अपनी IELTSTOEFL, PTE, GMATGRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
  • आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति/छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। 

भारत के विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया, इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  4. अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  6. यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

Post a Comment