PM Matru Vandana Yojana, PM Yojana Mahilaon ke liye


Pm Yojna,

PM Matru Vandana Yojana : भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजना के जरिए देश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं में से आज हम आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न किस्तों के रूप में 11000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

PM Matru Vandana Yojana Benefits

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को मिलने वाले विभिन्न लाभ एवं इस योजना की जरूरी विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली, बीपीएल राशन कार्ड धारी महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • सरकार द्वारा इस योजना के जरिए देशभर की गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को सरकार ₹11000 की आर्थिक सहायता राशि विभिन्न किस्तों के रूप में प्रदान करेगी।
  • इस योजना में लाभार्थी महिला गर्भधारण से लेकर बच्चों के जन्म तक विभिन्न किस्तों के रूप में सहायता राशि को प्राप्त कर सकेगी।
  • योजना में सरकार महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान करती है, जिसमें निशुल्क दवाइयां एवं जांच प्रक्रिया शामिल है।
  • भारत सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है।
  • योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का इस्तेमाल महिलाएं अपने बच्चे के लालन पोषण एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर सकती हैं।
  • योजना के जरिए भारत सरकार द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं एवं उनके बच्चों के जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकती है। भारत सरकार द्वारा महिला बाल विकास विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा किए जाते हैं।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बना सकेगी।

PM Matru Vandana Yojana Eligibility

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लाभान्वित महिलाओं के लिए जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। देश की गर्भवती महिला सरकार द्वारा निर्धारण की गई पात्रता का पालन करती हैं, तो उन्हें योजना के अंतर्गत 11000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। आगे आपको भारत सरकार द्वारा योजना के लिए निर्धारित की गई जरूरी पात्रता की जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत भारत सरकार केवल मूल निवासी महिलाओं को ही लाभान्वित करेगी।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा केवल गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिला को ही लाभान्वित किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता भी लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

PM Matru Vandana Yojana Documents

गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल न
ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Post a Comment